भिवाड़ी में इंक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग से भारी नुकसान, केमिकल से भरे ड्रम में हुए धमाके की दूर-दूर तक सुनाई दी गूंज

SHARE:

भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे पर ततारपुर गांव के निकट स्थित सीजवर्क फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री में फैल गई और काफी दूर तक धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। इसके बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन और फैक्ट्री कर्मचारियों ने बुझाना शुरू किया लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने पर दमकल केंद्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व अलावा भिवाड़ी, खुशखेड़ा, नगर परिषद भिवाड़ी सहित अन्य स्थानों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचीं तथा आग बुझाना शुरू किया लेकिन केमिकल सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। एडमिन ब्लॉक को छोड़कर पूरी फैक्ट्री में आग की लपटें दिखाई दे रही है।
फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी तक दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां बता दें कि सीजवर्क कंपनी देश की सबसे बड़ी स्याही बनाने वाली कंपनियों में शामिल है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए स्याही बनाती है। इसके अलावा देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के लिए स्याही यहां से बनाकर भेजा जाता है। इसके लिए सीजवर्क ने तावड़ू,मानेसर, नोएडा व चेन्नई सहित कई स्थानों पर वेयरहाउस बनाया हुआ है, जहां भिवाड़ी में निर्मित तैयार उत्पाद रखा जाता है।
भिवाड़ी व आसपास से आई दमकल बुझा रहीं आग
सीजवर्क फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए रीको दमकल केंद्र भिवाड़ी व खुशखेड़ा, तिजारा, खैरथल, बहरोड़, नीमराना व तावड़ू के अलावा रेवाड़ी जिले से दमकल की चार गाड़ियों को बुलाया गया है। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रम में हो रहे धमाके से आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। केमिकल भरे ड्रम में हो रहे धमाके की गूंज पांच -छह किमी दूर तक दिखाई दे रही है। पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास बने घरों को खाली करवा लिया है तथा पीएनजी गैस की पाइपलाइन में गैस आपूर्ति को बंद करवा दिया है।
भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे पर स्थित सीजवर्क फैक्ट्री में लगी भीषण आग से उठता है धुआं।

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More