Jawan से भिड़ेगा खतरनाक विलेन, सामने आया Shah Rukh Khan के दुश्मन का पहला लुक

SHARE:

Jawan, vijay sethupathi, shah rukh khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
‘जवान’ से विजय सेतुपति का लुक।

शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर आए दिन चर्चा हो रही है। कई फैंस ने फिल्म की कहानी भी खुद से बनानी शुरू कर दी है। मेकर्स भी लगातार फिल्म की स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक शेयर कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले विजय सेतुपती का भी पहल लुक सामने आ गया है। 

नए पोस्टर में दिखे विलेन

हाल ही में ‘जवान’ के नए पोस्टर की बढ़ती प्रत्याशा के बीच फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान ने विलेन की एक झलक पेश कर लोगों का क्रेज बढ़ा दिया है। जी हां, जवान के एक शानदार नए पोस्टर में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने विजय सेतुपति को ‘मौत के सौदागर’ के रूप में पेश किया है, जो दो पावरहाउस कलाकारों के बीच एक धमाकेदार क्लैश का वादा करता है।

प्रीव्यू की हुई थी तारीफ
इस फिल्म के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने पहले ही नए स्टैंडर्ड सेट करते हुए दर्शकों को क्रेजी किया था, और गतिशील विजय सेतुपति की एक झलक से प्रशंसकों को दीवाना करने में कोई कसर नही छोड़ी थी। अब, नए पोस्टर में उन्हें खतरनाक और दमदार विलेन अवतार में पेश किया गया हैं, जिसने लोगों को शाहरुख खान और विजय सेतुपति के बीच होने वाले एपिक फेस ऑफ की प्रत्याशा को जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिया है।

जवान को लेकर उत्साहित हैं लोग
‘जवान’ में विजय सेतुपति के शामिल होने से फिल्म प्रेमियों में काफी उत्साह है। अपने सशक्त अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले विजय सेतुपति की उपस्थिति फिल्म में इंटेंसिटी की एक और परत जोड़ती है। ऐसे में ‘मौत के सौदागर’ के रूप में उनका बदलाव  रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव देने का वादा करता है, जो ‘जवान’ को एक्शन और थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बनाता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘जवान’  रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस ओटीटी में डबल एविक्शन के बज के बीच बेघर हुईं मजबूद दावेदार, पूजा भट्ट के निशाने पर थी हसीना

भरी गर्मी में स्वेटर पहने दिखीं दीपिका पादुकोण, चकराया लोगों का सिर

Latest Bollywood News

Source link

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 8
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410
Read More