
NCRKhabar@Bhiwadi.
भिवाड़ी से धारुहेड़ा में दूषित पानी जाने की समस्या नासूर बनती जा रही है। दोनों राज्यों के बीच कई बार गंदे पानी को लेकर बैठक हुई है लेकिन नतीजा नहीं निकल सका है। थोड़ी सी बारिश होने पर फैक्ट्रियां गंदा पानी छोड़ देती हैं, जो भिवाड़ी के अलग-अलग हिस्सों के अलावा अलवर बाईपास से लेकर हरियाणा तक जलभराव का सबब बन जाता है। इससे ना सिर्फ धारुहेड़ा व आसपास के गांव के लोग प्रभावित होते हैं बल्कि अलवर बाईपास के निकट भिवाड़ी सोहना एनएच 719 बी पर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के सामने तीन-चार फीट तक पानी भर जाता है, जिससे यहां पढ़ने वाले तीन हजार बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत होती है। स्कूल के सामने नेशनल हाईवे की सड़क टूटी होने के कारण जलभराव के दौरान वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता है और कई बार दुर्घटना हो जाती है।

डेढ़ हजार फैक्ट्रियों का पानी आने से होता है जलभराव
माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि शुक्रवार को अलवर जिला कलक्टर पुखराज सेन को बीडा में मीटिंग के दौरान ज्ञापन देकर नेशनल हाईवे पर स्कूल के सामने जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की तकरीबन डेढ़ हज़ार फैक्ट्रियों के गंदे पानी को छोड़ दिया जाता है। एमपीएस में अध्ययन करने वाले तीन हजार विद्यार्थियों को लगातार जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है तथा स्कूल आने में परेशानी होती है। इससे नियमित रूप से स्कूल संचालन में दिक्कत आती है। प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि स्कूल के सामने पानी भरे रहने से विद्यार्थियों, स्टाफ व आगन्तुकों को हो रही तकलीफ़ के अलावा गंदा पानी स्कूल के अंदर आने से भवन को नुकसान हो रहा है। उधर हरियाणा के सड़क के दोनों राज्यों की सीमा पर एक तरफ ब्लॉक करने की वजह स स्कूल के सामने चार फीट तक पानी भरा हुआ है।
इस समस्या के समाधान के लिए औद्योगिक इकाइयों के पानी का समुचित तरीके से ट्रीटमेंट कर छोड़ा जाए तथा स्कूल के सामने ड्रेनेज की नियमित रूप से सफ़ाई करवाई जाए। इसके अलावा दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर स्कूल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थाई समाधान किया जाए।
-
India ITME 2026: ग्रेटर नोएडा में 4 दिसंबर से जुटेगा वैश्विक वस्त्र उद्योग, 40 से अधिक देशों की होगी भागीदारी

ncrkhabar@NewDelhI/Bhiwadi. वैश्विक वस्त्र उद्योग में तकनीकी नवाचार, आधुनिक मशीनरी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिया आईटीएमई 2026 का आयोजन 4 से 9 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में 40 से अधिक देशों के प्रतिभागियों की भागीदारी होगी। आयोजन में 20 प्रदर्शनी…
-
Bhiwadi News : संत जेवियर स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां, दादा-दादी के साथ बच्चों ने मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे

ncrkhabar@Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में गुरुवार को ‘रिदम ऑफ वन होम, वन लव’ थीम पर ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके दादा-दादी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों के माध्यम से पारिवारिक प्रेम और पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
-
NCR Crime News : गुरुग्राम-नूंह बॉर्डर पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गोतस्करी और एटीएम उखाड़ने का वांछित इनामी बदमाश शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर

ncrkhabar@Gurugram.दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम और नूंह में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। नूंह के तावडू उपमंडल के खरखड़ी गांव का रहने वाला वांछित आरोपी शाहिद उर्फ आडवाणी बृहस्पतिवार को सोहना के सिलानी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई नूंह क्राइम ब्रांच और…
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
