राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्राधिकारों में हुआ विस्तार, भिवाड़ी आरओ में शामिल हुआ खैरथल तिजारा

SHARE:

NCRKhabar@ Bhiwadi. राजस्थान में नए ज़िलों की स्थापना के साथ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा नए ज़िलों पर भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए सतत निगरानी  की जाएगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में मंडल के क्षेत्रीय अधिकारीयों के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है, ताकि नए ज़िलों में भी प्रदूषण नियंत्रण पर सतत निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण  की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है, ताकि हितधारकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े एवं राज्य में प्रदूषण नियंत्रण एवं ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के क्षेत्र नए आयाम स्थापित किये जा सके।

 
अब इन क्षेत्रीय कार्यालयों में शामिल होंगे नए ज़िले
 
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन द्वारा जारी आदेशानुसार भिवाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत भिवाड़ी सहित खैरथल एवं तिजारा, अलवर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत अलवर सहित कोटपूतली एवं बहरोड़ शामिल होगा। इसी तरह बालोतरा के  अंतर्गत बालोतरा एवं  बाड़मेर, बांसवाड़ा के अंतर्गत बांसवाड़ा एवं डूँगरपुर, भरतपुर के अंतर्गत भरतपुर,धौलपुर एवं डीग, बीकानेर के अंतर्गत अनूपगढ़ एवं बीकानेर, भीलवाड़ा के अंतगर्त भीलवाड़ा एवं शाहपुरा, बूंदी के अंतर्गत बूंदी एवं टोंक, चित्तौडग़ढ़ के अंतर्गत चित्तौडग़ढ़ एवं प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ के अंतर्गत हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर, जयपुर उत्तर में आमेर, आंधी, चोमू,जमवा रामगढ,जालसू, जोबनेर, कालवाड़, किशनगढ़ रेनवाल, फुलेरा(मुख्यालय सांभर),रामपुरा दाबडी  एवं जयपुर ग्रामीण की  शाहपुरा तहसील एवं जयपुर ज़िले के अजमेर रोड, एम आई रोड, आगरा रोड के उत्तर का क्षेत्र शामिल होगा।
 
 
वही जयपुर दक्षिण क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत बस्सी, चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, जयपुर ग्रामीण जिले की तहसील सांगानेर और तुंगा, जयपुर ज़िले का अजमेर रोड, एम आई रोड, आगरा रोड, दौसा और दूदू ज़िले के दक्षिण क्षेत्र शामिल होगा, वही जैसलमेर के अंतर्गत जैसलमेर, झालावाड़ के अंतर्गत झालावाड़ एवं बारां, झुंझुनू के अंतर्गत चूरू एवं झुंझुनू ,जोधपुर अंतर्गत जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण एवं फलौदी,किशनगढ़  के अंतर्गत अजमेर,व्यावर एवं  केकड़ी, कोटा के अंतर्गत कोटा , नागौर के अंतर्गत नागौर,डीडवाना व कुचामन,पाली के अंतर्गत पाली, राजसमंद के अंतर्गत राजसमंद, सीकर के अंतर्गत सीकर एवं नीमा का थाना, सिरोही के अंतर्गत जालोर,सिरोही एवं सांचोर, सवाई माधोपुर के अंतर्गत गंगापुर सिटी, करौली,सवाई माधोपुर व उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उदयपुर एवं सलूम्बर को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में राज्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के 25 क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित है, जिनके क्षेत्राधिकार में विस्तार कर अब नए ज़िलों सहित सम्पूर्ण राज्य में प्रदूषण निंयत्रण पर सतत निगरानी रख कार्यवाही की जाएगी।

के

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More