NCR Khabar@Bhiwadi.
कस्बे के रीको चौक के निकट शनिवार सुबह फैक्ट्री जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक यूपी के बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और यहां राजस्थान आवासन मण्डल के सेक्टर सात में यमुना अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
भिवाड़ी। कस्बे के रीको चौक के निकट शनिवार सुबह फैक्ट्री जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक यूपी के बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और यहां राजस्थान आवासन मण्डल के सेक्टर सात में यमुना अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
राजस्थान आवासन मण्डल सेक्टर सात के यमुना अपार्टमेंट निवासी सीमा पत्नी शर्मा पत्नी अशोक शर्मा ने बताया कि उसका पुत्र शिवम वशिष्ठ रीको चौक के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपने बेटे शिवम वशिष्ठ को स्कूटी नम्बर आरजे 40 एससी 2318 से फैक्ट्री छोड़ने जा रही थी। रास्ते में व्हीलओ सिटी के नजदीक पीछे से आ रहे आइशर ट्रक एचआर 47 डी 8787 ने साईड से पानी भरा होने के कारण तेजी से ओवरटेक किया और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। शिवम सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया और घटनास्थल पर सड़क पर खून बिखर गया। शिवम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सीमा शर्मा ने भिवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। भिवाड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

Views: 757
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



