सेवा भारती भिवाड़ी ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 76 प्रतिभाओं का किया सम्मान

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. सेवा भारती समिति भिवाड़ी की ओर से रविवार को आदर्श विद्या मंदिर भिवाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  सेवा भारती के जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण के सानिध्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद अमित नहाटा थे जबकि अध्यक्षता नीरज झालानी ने की। सेवा भारती के नगर प्रचार प्रमुख लोकेश जिंदल ने बताया कि समारोह मे सरकारी विद्यालयों के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक(विज्ञान/वाणिज्य/कला वर्ग) में प्रथम/द्वितीय/तृतीय आने वाले विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले  76 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  समारोह में बिनोद कुमार साह जी(विभाग प्रकल्प प्रमुख), डॉ सुभाष दुआ (जिला संरक्षक), सुभाष जिंदल (जिला उपाध्यक्ष), राधेश्याम (जिला मंत्री), पचकोड़ी कुमार (जिला कोषाध्यक्ष), बाबूलाल जांगिड (वरिष्ठ कार्यकर्ता), विपिन चौधरी (जिला संघचालक), लक्ष्मी नारायण, जगराम (प्रचारक), नरेन्द्र अग्रवाल, सचिन, नित्या त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष), रेखा जिंदल (सह जिला मंत्री), सरिता राजपूत, लोकेश जी, नितेश, अमितेश श्रीवास्तव (नगर मंत्री), डॉ सुनील (नगर सह मंत्री), मुकेश, देवेन्द्र सिंह(जिला सह प्रचार मंत्री), कीर्ति  एवं बिलाहेडी, साँथलका सेवा बस्ती के प्रकल्प के बालक उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More