NCRKhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज भिवाड़ी की कार्यकारिणी की मीटिंग रविवार को आदिनीव इंटरनेशनल में आयोजित की गई। मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष व पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि मीटिंग में तीज महोत्सव का उत्सव 20 अगस्त को मनाने सहित समाज हित के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मारवाड़ी समाज की ओर से महिलाओं के लिए 20 अगस्त को सुबह दस बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें कई परकार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसके विजेताओं को भी पुरस्कार भी दिया जाएगा। रविवार को हुई मीटिंग में राजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष अमित नाहटा, सुमेर सिंह राजपुरोहित, किशन शास्त्री, राकेश शर्मा, राकेश देहडू, कुणाल बिसा, नरेश शर्मा, सुपारस बांठिया सहित मारवाड़ी समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Views: 988
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



