सूरज स्कूल टपूकड़ा में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. सूरज स्कूल,टपूकड़ा में खुशखेड़ा पुलिस थाना के सहयोग से मंगलवार को “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के शुभारम्भ से पहले स्कूल प्राचार्य रमेश भाटिया ने खुशखेड़ा एसएचओ हनुमान सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएचओ हनुमान सिंह ने बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों व बच्चों के प्रति होने वाले विशेष प्रकार के अपराध व उससे संबंधित बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी जानकारी, नशा एक अभिशाप, चाइल्ड हेल्प लाइन से संबंधित जानकारी, उनसे संबंधित कानूनों से अवगत कराया। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व अन्य उपयोगी जानकारी बच्चों को दी गई।

सूरज स्कूल टपूकड़ा में आयोजित कार्यक्रम में खुशखेड़ा एसएचओ हनुमान सिंह का स्वागत करते प्राचार्य रमेश भाटिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रमेश भाटिया ने खुशखेड़ा एसएचओ हनुमान सिंह व राजस्थान पुलिस को धन्यवाद करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने व उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में पुलिस के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में नीति धमीजा, हेमंत, किरण, कीर्ति एवं काजल का विशेष सहयोग रहा।

सूरज स्कूल टपूकड़ा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को कानून की जानकारी देते खुशखेड़ा एसएचओ हनुमान सिंह।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More