भिवाड़ी के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसायटी में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हिलव्यू गार्डन आरडब्ल्यूए की ओर से सोसाइटी परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत 51 फुट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान पूरी सोसायटी में DJ के ऊपर देशभक्ति के गानों पर सभी सोसाइटी वासियों ने नाचते धूमते हुए बड़े उत्साह एवम् हर्षोलास से स्वतंत्रता दिवस मनाया। तिरंगा यात्रा के समापन के समय सभी लोगो को मिष्ठान वितरण किया गया और आरडब्ल्यूए द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाले पर्वों की जानकारी दी गई।
इस पर्व के आयोजन में राकेश शर्मा, अमलेश शर्मा, राहुल गुप्ता, अजय परासर, दिलीप पांडे, हरेंद्र बिष्ट , मुनीश गुप्ता, दीपक मिश्रा, सुनील जांगिड़, मिहिर कुमार, अखिलेश, जगदीप, नवीन, अजमेर, अजय, राजू, भुवनेश एवम सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया।

Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486



