स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजसेवी तेजपाल नागर को खैरथल जिला प्रशासन किया सम्मानित

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. नवगठित खैरथल-तिजारा जिले में पहली बार जिला स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। खैरथल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री ने भिवाड़ी के समाजसेवी तेजपाल नागर को उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक संदीप यादव, दीपचंद खैरिया, जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा, खैरथल-तिजारा एसपी सुरेंद्र सिंह, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, होराम नागर, विक्रम नागर व पूर्व पार्षद महिपाल दायमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समाजसेवी तेजपाल नागर को स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाने पर भिवाड़ी वासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यहां बता दें कि भामाशाह तेजपाल नागर ने कालीखोली पर पानी की टंकी के लिए जमीन देकर सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा भिवाड़ी पुलिस लाईन, हरसौरा व ततारपुर पुलिस थाना सहित अन्य स्थानों पर बोरवेल करवाया है। वहीं खुशखेड़ा व तिजारा सहित कई गोशालाओं में चारा-पानी के लिए आर्थिक सहयोग किया है।

 

समाजसेवी तेजपाल नागर को सम्मानित करते खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन।

।

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More