NCRKhabar@Bhiwadi. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के पिछले माह हुए दौरे के बाद भिवाड़ी प्रशासन हरकत में आया तथा धारुहेड़ा में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय करना शुरू कर दिया। इससे हरियाणा में पानी नहीं जा रहा है लेकिन भिवाड़ी से सटे हरियाणा के गांवों व की कालोनियों का पानी आने से रोकने के लिए स्थानीय प्रधासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हरियाणा प्रशासन ने अलवर वाईपास पर नेशनल हाईवे पर रैंप बना दिया, जिससे भिवाड़ी का पानी धारुहेड़ा की सीमा में नहीं जा सके। वहीं भिवाड़ी प्रधासन ने पार्श्वनाथ मॉल के पास नाले में दीवार बना दिया, जिससे पानी रीको के खाली प्लॉट में भर रहा है। इसके अलावा ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहते हुए नाले में जा रहा है। इस कारण पार्श्वनाथ माल व भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने के बीच की सड़क गंदे पानी की वजह खड्डे में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। यहां पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा अग्निशमन कार्यालय के सामने, श्याम वाटिका से ओरियंट सिंटेक्स जाने वाली सड़क व ढाबा कांप्लेक्स के पास भिवाड़ी-तावडू रोड सहित अन्य स्थानों पर गंदा पानी भरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद रीको के अधिकारी समस्या के स्थाई समाधान के लिए आवश्यक उपाय नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वर्षा का दौर थमा हुआ है, अन्यथा भिवाड़ी में जलभराव की स्थिति बन जाती।

Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



