भिवाड़ी में बाबा मोहनराम का लक्खी मेला 30 से, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. रक्षाबंधन के मौके पर काली खोली स्थित बाबा मोहनराम का लक्खी मेला 30 अगस्त से भरा जाएगा। तीन दिवसीय मेले में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व यूपी सहित अन्य राज्यों के लाखों श्रद्धालु बाबा मोहनराम के दर्शन करने आएंगे। मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन करवाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में भिवाड़ी पुलिस जुट गई है। मेले में एक हजार से ज़्यादा पुलिस व आरएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक करण शर्मा व सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुजीत शंकर ने कालीखोली पर बाबा मोहनराम मंदिर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को रक्षाबंधन के दौरान बाबा मोहन राम मेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मेले के दौरान भिवाड़ी पुलिस के जवान जगह-जगह पर सादी वर्दी में भी तैनात किए जाएंगे तथा मंदिर के निकट कंट्रोल रूम बनाकर मेला परिसर की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। भिवाड़ी पुलिस जेब कतरों, जहरखुरानी करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी करने के लिए जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) को अहम जिम्मेदारी देगी।

 

भिवाड़ी के कालीखोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर परिसर का जायजा लेते एसपी करण शर्मा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 48
Total Users : 4584358
Views Today : 50
Total views : 4608497
Read More