आईजी उमेशचन्द दत्ता ने किया कालीखोली बाबा मोहनराम मंदिर का दौरा, रक्षाबंधन पर लगने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेशचन्द दत्ता शनिवार को भिवाड़ी आए और कालीखोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी उमेशचन्द दत्ता ने भिवाड़ी के काली खोली में स्थित बाबा मोहनराम मंदिर में रक्षाबंधन पर तीस अगस्त से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत किया। ट्रस्ट बाबा मोहनराम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमर भगत ने आईजी उमेशचन्द दत्ता को मेले आयोजन के बारे में जानकारी दी। आईजी उमेश चंद दत्ता ने रक्षाबंधन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक करण शर्मा के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया तथा सुरक्षा प्रबंध के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी व सहायक पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी (आईपीएस) सुजीत शंकर भी मौजूद थे।

भिवाड़ी के कालीखोली स्थित बाबा मोहनराम मंदिर पर रक्षाबंधन नक अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले की तैयारियों का जायजा लेते  आईजी जयपुर रेंज उमेशचन्द दत्ता व अन्य पुलिस अधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More