रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से माडर्न पब्लिक स्कूल में अंगदान के प्रति जागरुक करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला, डॉ नीरज अग्रवाल ने बताया अंगदान का महत्व

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंगदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। गोपीनाथ हॉस्पिटल के संचालक डॉ नीरज अग्रवाल जी ने छात्रों को अंगदान का महत्व  बताया। विद्यार्थियों के बीच अंगदान विषय पर प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें कक्षा तीन से पाँच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए। छोटे-छोटे बालकों में अंगदान के प्रति जागरुकता को देखते हुए यह लगा कि हमारा भविष्य सही हाथो में है। सेमिनार में विद्यालय निर्देशक श्रीमती ताप्ती चटर्जी, प्रधानाचार्य पी के साजू, उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, संचालिका जसवंत कौर सिक्का तथा आशा बोस ,रोटरी भिवाड़ी शक्ति अध्यक्ष रीतिभा नहाटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सीमा जालान एवं मीना मोरे उपस्थित थीं।

 

भिवाड़ी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति  की ओर से अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित सेमिनार को संबोधित करते वक्ता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More