राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कारों की घोषणा : 9 उद्यमियों, 2 बुनकरों एवं 1 हस्तशिल्पी को किया जाएगा सम्मानित

SHARE:

Business Desk @NCRkhabar.com. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से वर्ष 2022-2023 के लिए राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने बताया कि विभाग की ओर से सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम श्रेणी में 9 उद्यमियों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। टर्नओवर में उत्कृष्ट वृद्धि के लिए सूक्ष्म उद्यम श्रेणी में उदयपुर की लोटस हाई-टेक इण्डस्ट्रीज, लघु उद्यम श्रेणी में सारड़ा मेटल पाउडर्स एल.एल.पी. जयपुर, मध्यम उद्यम श्रेणी में सुविधि रेयॉन्स प्रा.लि. भीलवाड़ा तथा यूनिक्लेन हेल्थकेयर प्रा. लि. जयपुर को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट व्यावसायिक व्यवहार के लिए सूक्ष्म उद्यम श्रेणी में ब्ल्यूकेयर सिस्टम्स प्रा.लि. भीलवाड़ा, लघु उद्यम श्रेणी में कल्टीवेटर नेचुरल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. जोधपुर एवं मध्यम उद्यम श्रेणी में अनंता मेडिकेयर लिमिटेड श्रीगंगानगर को उद्योग रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट महिला उद्यमी के लिए लघु उद्यम श्रेणी में शेखावाटी इम्पेक्स जयपुर एवं मध्यम उद्यम श्रेणी में प्लास्टीवीव इण्डस्ट्रीज एल.एल.पी उदयपुर को भी उद्योग रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

रावत ने बताया कि बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देने हेतु राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार एवं राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार भी दिया जाएगा। श्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार कैथून जिला कोटा के जेबु निशा एवं बारां के मोहम्मद यासीन को संयुक्त रूप से तथा हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार जयपुर के इन्दर सिंह कुदरत को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पुरस्कार 17 सितम्बर को एमएसएमई दिवस पर जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।

 

 

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More