Ncrkhabar@Bhiwadi.
भिवाड़ी पुलिस ने सूरज सिनेमा के पास इस्माईल कॉलोनी में फायरिंग ज मामले में फरार चल रहे दस हज़ार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गज्जू गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा पूर्व फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) के प्रभारी व चौपानकी एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि इस्माइल कॉलोनी सूरज सिनेमा निवासी वहीद (23) पुत्र इमाईल मेव ने भिवाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तीन गाड़ियों में कि गत 24 अगस्त की रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच दो स्विफ्ट व कार में आठ-दस लोग आए तथा कॉलोनी के गेट अंदर घुसकर उसके साथ गाली गलौच करने लगे। वहीद ने बताया कि उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर घर के अंदर दो-तीन फायर किए और जब वह घर के अंदर घुस गया तो बदमाशों ने धमकी दी कि यहां से चले जाओ नहीं तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके बाद बदमाशों ने बाहर आकर दो-तीन राउंड फायर किया और अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर चले गए। वहीद ने अपने घर के सामने वाले मकान में रहने वाले किराएदार आसिफ पर फायरिंग करवाने की आशंका जताई। भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करना शुरू किया लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए।
फायरिंग के आरोपी को पकड़ने में एएसआई जसवंत सिंह की रही अहम भूमिका
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम के प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद डीएसटी ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बदमाशों के आने व जाने के रास्तों का पता लगाया। डीएसटी ने मुखबिर की मदद व तकनीकी विश्लेषण से फायरिंग करने व करवाने वाले बदमाशों की पहचान कर लगातार बदमाशों के ठहरने के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी। डीएसटी के एएसआई जसवंत सिंह को गत बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज सिनेमा पर फायरिंग के मामले मे वांछित 10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश यूपी के मथुरा जिले के कोसी थाना क्षेत्र के शाहपुर हाल किराएदार शिव मंदिर के पास सूरज सिनेमा निवासी आसिफ हरियाणा के नूंह आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद जिला स्पेशल टीम भिवाडी नूँह पहुची और आरोपी को नूंह बस स्टैंड के पास से दस्तयाब कर भिवाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया। भिवाड़ी थाना पुलिस आसिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बदमाश को पकड़ने वाली टीम में भिवाड़ी थाना एसएचओ वीरेंद्रपाल, डीएसटी प्रभारी व चौपानकी एसएचओ दारा सिंह, एएसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल गोपीचंद, कुलवीर, सुधीर व कृष्ण कुमार शामिल थे।




Views: 873
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486



