इस्कॉन सेंटर भिवाड़ी के तत्वावधान में 6 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. इस्कॉन सेंटर भिवाड़ी (IScon Centre Bhiwadi) के तत्वावधान में 6 सितंबर को यूआईटी सेक्टर छह स्थित इस्कॉन सेंटर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे पूर्व रविवार को शाम पांच बजे धूमधाम से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। इसके अलावा चार, पांच व छह सितंबर को इस्कॉन मंदिर गुरुग्राम के प्रबंधक कमल माधव प्रभु कृष्ण कथा करेंगे। उधर जन्माष्टमी उत्सव के तहत छह सितंबर को शाम पांच बजे कीर्तन, छह बजे कृष्ण कथा, सात बजे ड्रामा, रात आठ बजे महाअभिषेक, नौ बजे 256 भोग लगाया जाएगा व रात दस बजे महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495
Read More