NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आस्था स्पेशल स्कूल, भिवाड़ी (मानसिक विकलांग एवं मूक-बधिर बच्चो हेतु) के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान मूक बधिर छात्रा, पूजा ने नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सबका मन मोह लिया। सभी छात्रों को जलपान वितरित किया गया और आर्थिक सहयोग किया। रोटरी शक्ति की प्रेसिडेंट रितिभा नाहटा ने बताया कि दिव्यांग बच्चो से मिलने के बाद इनकी असीमित प्रतिभाओं को देखकर मन आनंदित हुआ। नाहटा ने बताया कि हम इन बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के अथक प्रयासों की भी सराहना करते है, जो इन बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अपना संपूर्ण संभव योगदान देते है। प्रत्येक छात्र के जीवन में शिक्षक की बहुत एहम भूमिका होती है और ख़ास कर इन बच्चो के। कार्यक्रम में आस्था स्कूल के संस्थापक शमशेर सिंह, सुनीता देवी, पार्वती तिवारी, अर्चना, हेमा कनोडिया, मीनाक्षी एवं मनोज, रोटरी क्लब की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सीमा जालान, उपमा जैन, कविता चावला एवं शालिनी वर्मा उपस्थित थे।


Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



