भिवाड़ी टोल प्लाज़ा से टपूकड़ा तक स्टेट हाईवे संख्या 25 की सड़क होगी 6 लेन, मुख्यमंत्री ने दी 74.90 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi.  औद्योगिक नगरी भिवाड़ी (Bhiwadi) में बढ़ते  यातायात के दबाव को कम करने व जाम से निजात दिलाने के लिए भिवाड़ी टोल प्लाज़ा (Toll Plaza) से टपूकड़ा (Tapukada) तक स्टेट हाईवे संख्या 25 की 4 लेन सड़क को 6 लेन में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 लेन सड़क को बनाने के लिए 74.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में 50 करोड़ रुपये की राशि से फोर लेन सड़क को छह लेन करवाए जाने की घोषणा की थी लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 74.90 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से 10 किलोमीटर लम्बी सड़क को 4 से 6 लेन करने के साथ ही नाला निर्माण का कार्य भी हो सकेगा। भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे की सड़क के उन्नयन एवं नाला निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा मटीला, थड़ा मोड़, ततारपुर, होंडव चौक व टपूकड़ा के गोपाली चौक पर होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी। भिवाड़ी से टपूकड़ा तक यातायात का दबाव काफी ज्यादा रहता है तथा सड़क टूटी हुई होने व सड़क किनारे अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इस कारण भिवाड़ी टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक सड़क को छह लेन करने की मांग काफी समय से की जा रही थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More