NCRKhabar@Jaipur. राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद के मनोनीत उपाध्यक्ष डॉ.इकराम खान शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे विधि विधान के साथ शासन सचिवालय में पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक मामलात व वक़्फ विभाग ने बुधवार को ही डॉ. इकराम के नियुक्ति आदेश जारी किए थे। राज्य सरकार के नियुक्ति आदेशों के अनुसार डॉ.इकराम खान का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। पूर्व में वह राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। डॉ इकराम के राजस्थान वक्फ विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनने से वक्फ संपत्तियों के रखरखाव एवं विकास के कार्यों में तेजी आएगी तथा वक्फ की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को बेदखल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही होने की उम्मीद जगी है।


Views: 964
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490



