भिवाड़ी में सीवर शकर मशीन से होगी नालों की सफाई, लखनऊ से मंगाई दो सीवर शकर मशीन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में सीवर लाईन ब्लॉक होने की वजह से बस स्टैंड व मंशा चौक सहित कई स्थानों पर गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। सीवर ब्लॉक होने की वजह से पानी बैक मार रहा है, जिससे ना सिर्फ आवागमन में परेशानी हो रही है बल्कि दुकानों के आगे पानी भरा रहने से पिछले दस-पन्द्रह दिन से ग्राहकी प्रभावित हो रही है। रीको की ओर से जेसीबी व मडपंप लगाकर बस स्टैंड के पास जमा पानी को निकालकर रीको के नाले में डलवाया जा रहा है। उधर नगर परिषद ने सीवर लाईन की सफाई के लिए लखनऊ से दो सुपर शकर मशीनें किराए पर मंगवाई हैं और तकरीबन एक माह तक भिवाड़ी में सीवर की सफ़ाई करेगी। सुपर शकर मशीन की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की होती है और यह सीवर के बड़े से बड़े ब्लॉक को पानी के तेज बहाव से खोल देती है। फ़िलहाल अभी तक नगर परिषद अपने संसाधनों से सीवर लाईन की सफाई कर रहा था लेकिन कई जगह पर सीवर लाईन में बड़े पत्थर व अन्य सामान भरा रहने से चोक हुई लाईन को साफ करना मुश्किल होता था, जिसे अब सुपर शकर मशीन से साफ करवाया जा सकेगा।

नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त व एक्सईएन एस. एन.वर्मा ने बताया कि लखनऊ से दो सुपर शकर मशीन किराए पर मंगवाई गई हैं और यह मशीन सीवर के बड़े से बड़े ब्लॉकेज को आसानी से खोल देती है। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी को साफ सुथरा बनाने और सड़कों से जलभराव रोकने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। भिवाड़ी के सभी ब्लॉकेज को जब तक नहीं खोल दिया जाता है तब तक यह मशीन भिवाड़ी में रहेगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More