
NCRkhabar@Bhiwadi भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ( BMA) अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे तथा उसके तुरन्त बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहेगा। निर्वाचन अधिकारी पी के धूत ( P. K. Dhoot) ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान होगा और पांच उसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी के दो प्रतिनिधियों में से एक प्रतिनिधि अंदर रहेगा और मतदान स्थल पर मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी बीएमए हॉउस से अधिकतम सौ फ़ूट दूर टेंट लगा सकेंगे।

562 मतदाता अध्यक्ष चुनने के लिए करेंगे मतदान
बीएमए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में पूर्व सचिव डीवीएस राघव व वर्तमान सचिव जसवीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है और दोनों प्रत्याशी खुद की जीत के दावे कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बार 562 मतदाता अध्यक्ष का चुनाव करेंगे औऱ फोटो आईडी प्रूफ व बीएमए की तरफ से जारी पहचान पत्र लेकर मतदान कर सकेंगे। दोनों प्रत्याशी मतदाताओं से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विकास कार्य करवाने के वादे कर रहे हैं।






Views: 1,016
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



