
NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर डिस्कॉम ( Jaipur Discom) के अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व वसूली समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमे विभाग की विभिन्न योजनाओं व चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे ने सितंबर माह में राजस्व वसूली के लिए प्रभावी रणनीति बनाने संबंधी निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। इसके अलावा डिस्कॉम के ,खराब पड़े मीटर तत्काल बदलने व लंबित कनेक्शन जारी करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार की कृषि उपभोक्ताओं को दिन में बिजली देने संबंधी योजना के लिए आवश्यक आधारभूत संसाधन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।


Views: 1,064
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



