हिंदी दिवस : सेंट ज़ेवियर स्कूल में हिंदी दिवस पर लगाई प्रदर्शनी, युवा कवियों ने कविताओं से किया अभिभूत

SHARE:

NCRkhabar@ Bhiwadi.सेंट जेवियर स्कूल ( St. Xavier School) में गुरुवार को हिंदी का दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हिंदी की अध्यापिका कविता, प्रियंका व प्रतिभा सिंह के मार्गदर्शन में साहित्यकारों की सचित्र जीवनी प्रदर्शित की। इसके अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत  प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस व उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने दीप प्रज्वलित करके किया। युवा कवियों ने अपनी कविताओं से पूरे वातावरण को वीर, हास्य व श्रृंगार रसों की अभिव्यक्ति से अभिभूत कर दिया। प्रधानाचार्य ने हिंदी के उत्थान व विकास पर प्रकाश डालते हुए भाषा में सभी भाव भरने की अद्भुत क्षमता तथा उसकी जनप्रियता के बारे में बताया। हिंदी अध्यापक प्रशांत पिपलानी ने हिंदी की सर्वग्राहिता को बताते हुए उससे हिंदी भाषा में आने वाले बदलाव पर प्रकाश डाला।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More