मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ राज्य स्तरीय बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन, स्कूल प्रबंधन ने कोच व विद्यार्थियों का किया सम्मान

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन (Badminton) और वॉलीबॉल (Volleyball) प्रतियोगिता में चयन हुआ है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य  पी.के. साजू ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन अंडर 14 गर्ल्स में अर्शिया जौली ने प्रथम, गुरनूर कौर ने द्वितीय व लक्षिता ग्रोवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में वैभव यादव, शुभम राठी और जतिन तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी विद्यार्थियों एवं खेल प्रभारी बाले राठी का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More