भिवाड़ी में नेपाली एकता समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति भिवाड़ी महिला विभाग की ओर से रविवार को हरितालिका तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भिवाड़ी, टपूकड़ा-खुशखेड़ा, चौपानकी, नीमराना व धारुहेड़ा सहित अन्य स्थानों से नेपाली समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाली गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महिलाओं के भी पारम्परिक गीत एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बिभाग कि संयोजक कल्पना के.सी. ने किया जबकि कृष्टि राई ने संचालन किया। वहीं कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सृष्टि राई ने किया। प्रमुख अतिथि मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के केन्द्रिय सदस्य धन वीर पुन थे एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रिय पार्षद राम बहादुर थापा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष  राम प्रसाद घिमिरे , नगर अध्यक्ष काजी राम श्रेष्ठ , विद्यार्थी बिभाग की रानी थापा, नगर विद्यार्थी अध्यक्ष राजु खड्का , नगर कलाकार बिभाग सदस्य डि बि राना, नेपाल भारत आपतकालिन कोष के स्वस्थापक जीत बहादुर परियार, नगर खेल बिभाग अध्यक्ष डम्बर के.सी. एवं नीमराना नगर समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष देव राज पुन थे।

 

 
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से रविवार को आयोजित हरितालिका तीज कार्यक्रम ने नृत्य प्रस्तुत करती बालिका व उपस्थित नेपाली समाज के लोग।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 8
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410
Read More