रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ने शहडोद के सरकारी स्कूल में किया ई-लर्निंग कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को दी ई-लर्निंग की जानकारी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ( Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से रविवार को शहडोद गांव के सरकारी स्कूल में ‘अच्छी शिक्षा सबका अधिकार’ को ध्यान में रखते हुए ई-लर्निंग ( E-Learning) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महेश अग्रवाल एवं उनकी सहायक शालिनी की सहायता से कक्षा नौवीं तथा दसवी के सभी विद्यार्थीयो को ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करना तथा वीडियो कॉन्फ़्रेन्सिंग प्लेटफ़ॉर्म ज़ूम का उपयोग करना सिखाया गया। रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने बताया कि महेश अग्रवाल देशभर के अनेकों छात्र-छत्राओ को ई-कांफ्रेसिंग के जरिए निःशुल्क गणित तथा विज्ञान को पढ़ाते हैं। उन्होंने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को  आश्वस्त किया कि वह भी इस ई-लर्निंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने भविष्य में होने वाली अंग्रेज़ी की कक्षा का भी आश्वासन दिया। कायर्क्रम के आयोजन में शहडोद स्कूल की अध्यापक पूजा जांगिड, मनोज शर्मा, पूनम चौधरी एवं पार्वती सैनी तथा ग्राम प्रतिनिधि दिनेश मन्दार  का विशेष योगदान रहा। इस कार्यशाला में रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नहाटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सीमा जालान, निशी पंडित एवं नलिनी वार्शने उपस्थित थे।

रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More