NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के मंशा चौक के पास मिलकपुर गुर्जर गांव स्थित 33 केवी जीएसएस (GSS) से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी (Jaipur Discom) के एईएन चंद्रेश शर्मा ने बताया कि मिलकपुर गुर्जर स्थित 33 केवी जीएसएस पर 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की जगह पांच एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कारण समस्त 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रभावित रहेगी। इससे मिलकपुर गुर्जर गांव, मंशा चौक, गांधी कुटीर, यूआईटी सेक्टर एक व दो, भगतसिंह कॉलोनी, सैदपुर, बस स्टैंड, भिवाड़ी मोड़, अरावली सेक्टर एक से पांच तक की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।



Views: 593
Users Today : 10
Total Users : 4580054
Views Today : 27
Total views : 4602113



