बाईकर भारत युवाओं को सम्भल कर बाईक चलाने का दे रहे संदेश, 14 दिनों में कोटपूतली से बाईक चलाकर दुनिया की सबसे ऊंची सडक़ पर पहुंचे भारत

SHARE:

 

सपना युवा पीढ़ी जीवन में सम्भल कर सफलता की ओर आगे बढ़े, नशे से दूर रहे

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने की बाईकर भारत के प्रयासों की सराहना

NCRkhabar@ Kotputli. एक ओर आये दिन जहांँ नौजवान व किशोरवय युवक तेज गति से बाईक चलाकर घायल होने के साथ-साथ अपनी जान गंवाते रहते है। वहीं कस्बे के मौहल्ला बुचाहेड़ा निवासी 30 वर्षीय बाईकर भारत स्वामी, युवा पीढ़ी को तेज गति से नहीं बल्कि सम्भल कर बाईक चलाने का संदेश दे रहे है। देश के युवाओं को जागृत करने के लिए भारत 14 दिनों में कोटपूतली से बाईक चलाकर हिमाचल के मण्डी, लाहौल स्पीती स्थित कैलोंग, जंस्कार वैली, लेह सिटी, नुबरा वैली, प्योंगलैंग लेक होते हुए सियाचीन ग्लेशियर क्षेत्र स्थित 19024 फिट ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलाने योग्य सडक़ उम्लिंग लॉ पहुँचे एवं वहांँ से चण्डीगढ़ होते हुए कोटपूतली लौट आये। भारत का कहना था कि उनकी बाईक यात्रा का संदेश स्पष्ट है कि युवा पीढ़ी सम्भल कर बाईक चलाये तो जीवन में सफलता एवं बड़ी से बड़ी ऊंचाई की छु सकती है। इसके लिए नशे से दूर रहने का संदेश भी उन्होंने युवाओं को दिया। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने भी बाईकर भारत स्वामी के प्रयासों की सराहना की है।

पेशे से इंजीनियर है भारत

कोटपूतली कस्बे के नागाजी की गौर स्थित मौहल्ला बुचाहेड़ा निवासी रामनिवास स्वामी के पुत्र भारत पेशे से इंजीनियर है। जो जयपुर की एक निजी कम्पनी में जॉब करते है। अभी तक वे कैलाश मानसरोवर समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, जम्मु कश्मीर के सैकड़ों गाँवों व ईलाकों को देख चुके है जो आने वाले दिनों में भूटान जाने की तैयारी कर रहे है। सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐडवेंचरर भारत के नाम से पेज चलाने वाले भारत स्वामी पिछले 13 वर्षो से बाईक यात्रायें कर रहे है। उन्हें इसका शौक बचपन से ही रहा है। वे सम्भावनाओं से परे सोचने की इच्छा के साथ कार्य करते है।

विभिन्न खतरनाक सडक़ों पर चला चुके हैं वाहन 

नियमानुसार अनुमति व पास लेकर भारत में स्थित दुनिया के खतरनाक व कठिनतम सडक़ों पर वाहन चला चुके है। इनमें सबसे ऊंची सडक़ 19024 फिट ऊंची उम्लिंग लॉ के अलावा दुनिया की कठिनतम सडक़ 18380 फिट ऊंची खारदुंग लॉ, 18124 फिट ऊंची फोटि लॉ पास, 17688 फिट ऊंची चांग लॉ पास, 17480 फिट ऊंची टांग्लांग लॉ, 16616 फिट ऊंची लाचुंग लॉ, 16650 फिट ऊंची शिंकु लॉ पास व 15547 फिट ऊंची नकीला आदि सडक़ें शामिल है।

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More