जिला स्तरीय 67वीं क्रिकेट प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) की टीम को मिली रनरअप ट्रॉफी, प्रिंसिपल पी के साजू ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय 67वीं क्रिकेट प्रतियोगिता (District Level Cricket Championship) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर अप (RunnerUP) की ट्रॉफी प्राप्त किया है। मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल पी.के.साजू ने बताया कि आल सेंट्स इंटरनेशनल स्कूल हसनपुर-गैलपुर के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय 67वीं क्रिकेट चैंपियनशिप में उनके विद्यालय की क्रिकेट टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाईनल तक का सफर तय किया तथा उन्हें उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंखिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के लिए यह बहुत गर्व का विषय है, कि हमारे विद्यार्थी जिस भी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, वहां  वे विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उपविजेता की ट्रॉफी हासिल कर गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य पी के साजू ने कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का भाव है, जो उन्हें नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। यहां बता दें कि गग सप्ताह मॉडर्न पब्लिक की टीम जिला स्तरीय अंडर फुटबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग की उपविजेता व छात्रा वर्ग में  विजेता रही थी। इसके अलावा अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में एमपीएस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490
Read More