NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (District Level Tabel Tennis Championship) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी.के. साजू ( P. K. Saju) ने बताया कि उनके विद्यालय के अंश शर्मा, प्रथम अग्रवाल एवं तनुष जैन ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा प्रथम स्थान पर रही मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम को जिला स्तरीय चैम्पियनशिप की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल पी. के. साजू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की तरफ से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





Views: 1,579
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



