NCRkhabar@Bhiwadi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्वच्छ भारत-स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल भिवाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शुरू किए गए स्वच्छता अभियान “स्वच्छ भारत” ( Sawachh Bharat) के बारे में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रिंसिपल सुश्री शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान पर गत 15 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पखवाड़े के पहले दिन स्वच्छता की शपथ ली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य सुश्री शालिनी मल्होत्रा एवं स्टाफ ने भाग लिया। प्रिंसिपल सुश्री शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि “स्वच्छ भारत” पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों द्वारा पैराग्राफ लेखन, पोस्टर बनाना, नारा लेखन और ‘स्वच्छता और स्वच्छता प्रथाओं’ पर कविता पाठ और अपशिष्ट पृथक्करण जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जहाँ छात्रों को स्वच्छता और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा ने स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों की हौसला अफ़ज़ाई की है।


Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



