NCRkhabar@Bhiwadi. सेंट ज़ेवियर स्कूल भिवाड़ी (St. Xaviour School Bhiwadi) में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस व उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर की तथा जनरल कल्चरल सेक्ट्ररी भूमि सैनी ने दोनों दिवंगत विभूतियों की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने मूकाभिनय के द्वारा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। शिवानी गौर ने अपनी कविता से गाँधी जी को नमन किया जबकि महवीश अंसारी ने शास्त्री जी व गाँधी जी के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवन में अपनाने तथा शांति व अहिंसा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका राज ने किया।






Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



