BMA व CETP ने जिला कलक्टर व सहायक पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित होने पर दी विदाई

SHARE:

NCRkhahar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) व भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन ( CETP) की ओर से खैरथल तिजारा जिला कलक्टर डॉ ओमप्रकाश बैरवा का टोंक व सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर का जयपुर ग्रामीण के चौमूं स्थानांतरित होने पर विदाई दी गई। सीईटीपी चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान व बीएमए अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित अन्य उद्यमियों ने साफा बंधवाकर व माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने उद्यमियों से मिले सहयोग की सराहना की। बीजेपीएनए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला कलक्टर रहते हुए डॉ ओमप्रकाश बैरवा ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विकास कार्यों में सहयोग किया है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने भिवाड़ी में कानून व्यवस्था बनाये रखने व अपराधों पर अंकुश लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर बीएमए सचिव जी एल स्वामी, मुकेश जैन, बीजेपीएनए के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बी एस चौहान, अनुपम शुक्ला सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More