उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री की अध्यक्षता में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीड़ा) की आठवीं बैठक का हुआ आयोजन, जोनल डवलपमेंट प्लान का किया अनुमोदन

SHARE:

NCRkhahar@Bhiwadi. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत (Shakuntala Rawat) की अध्यक्षता में गुरूवार को उद्योग भवन में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण की आठवीं बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ( Veenu Gupta ACS), आयुक्त सुधीर कुमार शर्मा व सीईओ बीड़ा श्वेता चौहान मौजूद थीं।

बीड़ा की बैठक में नामित सदस्य के तौर पर जिला कलक्टर अलवर के स्थान पर जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ एवं जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा ( District Collector Khairthal-Tijara) को सम्मिलित किये जाना का निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी एवं पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा को सम्मिलित करने का भी निर्णय हुआ। बैठक में ग्रेटर भिवाड़ी जोन-ए (भिवाड़ी-खिजूरीवास) के प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान का अनुमोदन किया गया, जिससे अब स्थानीय आमजन को पट्टे जारी हो सकेंगे। बैठक में ग्रेटर भिवाड़ी जोन-बी ( चौपानकी इंडस्ट्रियल जोन) जोन-सी (टपूकड़ा-खौरीकलां) जोन-डी (खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल जोन) एवं जोन-ई (कॉरपोरेट पार्क प्लानिंग) योजना क्षेत्र के प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान ड्राफ्ट को अनुमोदित किया गया।

उद्योग भवन में बीड़ा की बैठक की अध्यक्षता करतीं उद्योग मंत्री शकुंतला रावत।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 14
Total Users : 4584324
Views Today : 14
Total views : 4608461
Read More