NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान सरकार पर्यटकों की सुरक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए 500 पर्यटक मित्रों की नियुक्ति करेगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gahlot) ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये पर्यटक मित्र राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों (Tourist) की पर्यटन स्थलों के संबंध में वांछित सहायता, कानून व्यवस्था, सुरक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं हेतु उचित मार्गदर्शन करेंगे। इनकी नियुक्ति राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन लि. के माध्यम से होगी। प्रत्येक पर्यटक मित्र को 15,200 रुपए मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। इससे राजस्थान सरकार ( Rajasthan Govt.) पर लगभग 13 करोड़ रुपए से अधिक का वार्षिक वित्तीय भार आएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 पर हुई चर्चा के जवाब के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।
Views: 819
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410



