NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ( Ch. Jasveer Singh Rana) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को खैरथल-तिजारा ( Khairthal-Tijara) जिला कलक्टर हनुमान मल ढ़ाका का खैरथल स्थित कलक्टर कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराकर उसका समाधान करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमण्डल में बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल व रणधीर सिंह आदि शामिल थे।




Views: 1,153
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438



