Air Pollution : ज़हरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, सांसों पर छाया संकट, ग्रेप का पहला चरण लागू

SHARE:

NCRkhabar.com New Delhi. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में एयर क़्वालिटी ( Air Quality) के खराब श्रेणी पहुंचते ही ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है।  इसके साथ ही अब डीजल जेनरेटर व पटाखों पर रोक लगाने सहित 27 सूत्री एक्शन प्लान लागू हो गया है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उपसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक में ग्रेप के पहले चरण को लागू करने का निर्णय किया गया। गौरतलब है कि गुरुवार से एनसीआर की आबोहवा ज़हरीली होने लगी थी और शुक्रवार को दिल्ली में एयर क़्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर पहुंच गया, जिससे हवा का स्तर खराब श्रेणी में चली गई। यह बात अलग है कि समग्र तौर पर अभी वायु गुणवत्ता ”मध्यम” श्रेणी में बनी हुई है।

डीजी सेट चलाने पर लगी रोक, 27 सूत्री एक्शन प्लान लागू

एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंचते ही सीएक्यूएम की ग्रेप उप समिति की शुक्रवार को हुई आपात बैठक में दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का पहला चरण लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान खुले में कूड़ा जलाने, नियमित बिजली आपूर्ति के लिए डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल व पटाखों पर रोक सहित 27 सूत्री एक्शन प्लान को किया लागू कर दिया गया है।

जमीन में नमी कम होने से हवा के साथ उड़ रही धूल

इस बार अगस्त और सितंबर में एनसीआर में सामान्य से कम बरसात होने की वजह से जमीन में नमी की मात्रा कम है और हवा के साथ धूल ज्यादा उड़ रही है। इसके अलावा मानसून की वापसी के बाद हवा की दिशा भी उत्तरी-पश्चिमी हो गई है। इसकी रफ्तार भी कम है। इसीलिए धूल कणों से होने वाला प्रदूषण ज्यादा देर तक वातावरण में ठहर रहा है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438
Read More