अलवर बाईपास पर भिवाड़ी सीमा में बनाया रैंप, गंदे पानी में बंद हुई स्कूल बस को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास ( Alwar Bypass) पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका है और मंगलवार को भी वाहन चालक गंदे से होकर आवागमन करते रहे। इस दौरान बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस तिराहे पर बंद हो गई, जिसे ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन गंदे पानी की वजह से सड़क पर बने खड्डे में फंसकर बंद हो गए। लोगों का कहना है कि भिवाड़ी व महेश्वरी के नालों से ओवरफ़्लो होकर बाईपास पर जा रहे गंदे पानी को रोका जाए तथा नगर परिषद (Nagar Parishad)  की ओर से दिन-रात फायर टेंडर व मडपंप चलाकर पानी की निकासी की जाए तभी जलभराव की समस्या खत्म हो सकती है। इस बीच अलवर रोड पर भिवाड़ी की तरफ से रैंप बनाया गया है। स्थानीय नगर पार्षद हवासिंह दायमा ने बताया कि बाईपास पर रैंप बनवाया गया है, जिससे गंदा पानी भगतसिंह कॉलोनी ( Bhagat Singh Colony) व अलवर रोड ( Alwar Road)  पर नहीं जा सके और तिराहे पर रोक दिया जाए। इससे दुकानों के आगे पानी एकत्र नहीं होगा और ग्राहकी पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More