NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) में 18 से 21 अक्टूबर तक चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सौ स्कूलों के डेढ़ हजार बच्चे हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधनाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट का आयोजन 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। लगातार चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता का उदघाटन 18 अक्टूबर को किया जाएगा जबकि 21 अक्टूबर को इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यालयों के 1500 धावक शामिल होंगे।
क्लस्टर मीट में होंगी ये प्रतियोगिताएं
प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी दौड़ आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा माध्यम है और इसके द्वारा ना केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है बल्कि उनमें खेल भावना से मित्रता पूर्वक खेलने की प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलता है।




Views: 1,021
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



