मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (MPS Bhiwadi) को मिला ‘राजस्थान का हाई हैप्पीनेस कोशेंट’ विद्यालय का अवार्ड

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) को ‘हाई हैप्पीनेस कोशेंट’ अवार्ड दिया गया। इसमें देश के अनेक जाने-माने और प्रसिद्ध विद्यालयों को शामिल किया गया था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को भिवाड़ी व राजस्थान में पहला स्थान मिला है जबकि देशभर के स्कूलों में चौथा स्थान मिला है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी, प्रधानाचार्य पी. के. साजू ,उपप्रधानाचार्य सुनील भार्गव एवं हेडमिस्ट्रेस आशा बोस को शनिवार को नई दिल्ली के J W Marriott होटल में एजुकेशन मैग्जीन के एडिटर दिलीप ठाकोर ने सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पी .के. साजू ने बताया कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी शिक्षा के अनेक मापदंडों व नियमों का पालन करता है। इस कारण मॉडर्न स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की उपाधि से सम्मानित किया गया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार ने सभी उपाधि धारकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

नई दिल्ली के JW Marriott होटल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एजुकेशन वर्ल्ड के एडिटर दिलीप ठाकोर से राजस्थान के हाई हैप्पीनेस कोशेंट’ विद्यालय का अवार्ड लेतीं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी, प्रिंसिपल पी. के. साजू, वाईस प्रिंसिपल सुनील भार्गव व हेड मिस्ट्रेस आशा बोस।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More