NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी एसआई दारा सिंह ने बताया कि गत 10 अगस्त 2021 को परिवादी हरीश ने भिवाड़ी पुलिस थाने ( Bhiwadi Police Station) में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रीको चौक पर एटीएम से पेसे निकालने गया था। इस दौरान उसके पीछे खड़े लड़के ने उसका पिन नम्बर देखने के बाद धमका कर उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और एटीएम (ATM) से रुपए निकालने लगा तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने सब रोका। इसके बाद उक्त युवक और उसका साथी एटीएम लेकर भागने लगे लेकिन वहां खड़े लोगों नेएक युवक को पकड़ लिया जबकि दो युवक भाग गए थे। भिवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए।
भिवाडी पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लूट,डकैती, रंगदारी, फायरिंग, गोतस्करी व अवैध हथियार के मामले में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जिला स्पेशल टीम को निर्देश दिया। इसके बाद डीएसटी ने वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनके बारे में सूचनाएं एकत्रित किया तो पता चला कि तावडू के मालाका निवासी तालीम पुत्र आमीन मेव व राशिद पुत्र मजीद मेव करीब दो साल से फरार चल रहे हैं। डीएसटी कांस्टेबल को सूचना मिली कि तालिम पुत्र आमीन किसी काम से तावडू नाका की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद डीएसटी तावडू नाका पहुची जहा से तालिम व रासिद दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर भिवाड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। वहीं डीएसटी को एक अन्य मामले में स्टैंडिंग वारंटी भिवाड़ी फेज थर्ड थाना क्षेत्र के आलमपुर प्रमोद उर्फ जीतन पुत्र महावीर गुर्जर के बारे में सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है। डीएसटी ने प्रमोद को गिरफ्तार कर भिवाड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भिवाड़ी थाना पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।




Views: 778
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



