भिवाड़ी पुलिस ( Bhiwadi Police) ने पकड़े फ़रार चल रहे दो स्थाई वारंटी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) ने दो स्थाई वारन्टी को दस्तयाब किया है। डीएसटी प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने जिला स्पेशल टीम को वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसटी ने वांछित अपराधियों के बारे में सूचनाएं संकलित की। इस दौरान हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सूचना मिली कि टपूकड़ा ( Tapukara) थाने के दो मामलों में स्थाई वारंटी रेवाड़ी जिले ( Rewari) के कसौला थाना क्षेत्रनिवासी सुबेसिंह पुत्र जयसिंह गुर्जर सैदपुर से बाई पास की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने के बाद डीएसटी ने स्थाई वारन्टी सुबे सिह को दस्तयाब कर टपूकड़ा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसी तरह डीएसटी कानि गोपीचन्द को सूचना मिली कि थाना भिवाडी से फरार चल रहे स्थाई वारंटी तिजारा थाना क्षेत्र के लपाला निवासी तैयब पुत्र सूरजमल मेव किसी काम से भिवाडी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद डीएसटी ने पडासली नाका तिजारा से तैयब को दस्तयाब कर भिवाडी पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया।।
भिवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More