विधानसभा आम चुनाव 2023 : मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से तथा मतगणना दिवस पर सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur.  राज्य सरकार ने राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election) के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India)  द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया है। इस संबंध में वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 नवम्बर , 2023 की शाम से 25 नवम्बर, 2023 को मतदान समाप्ति तक राज्य में सूखा दिवस रहेगा। पुनर्मतदान की स्थिति में भी पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को शराब एवं ऐसी प्रकृति के अन्य मादक पदार्थ के विक्रय एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मतगणना दिवस 3 दिसम्बर 2023 को भी सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More