NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान विधानसभा आम चुनाव – 2023 (Rajasthan Assembly Election) के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ( Election Commission) के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है, जबकि 2018 के विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी।
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (Praveen Gupta, CEO) ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रुपए, और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रुपए की कीमत की जब्त की गयी है। गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख की जब्ती के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़, सीकर 6.63 करोड़, चित्तौड़गढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5.26 करोड़ रुपए का जब्ती की है। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।



Views: 1,025
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



