टेरा हेरिटेज सोसायटी में श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति की ओर से जागरण का आयोजन, भजन गायकों ने भजनों की मधुर प्रस्तुति से किया भाव-विभोर

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadu. श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति, टेरा हैरिटेज भिवाड़ी द्वारा सोसायटी के मंदिर में शनिवार की रात मां भगवती का द्वितीय जागरण का आयोजन किया गया। जागरण ने  में गायक कलाकार संजय शर्मा(अलवर), जस्सी सैनी (तिजारा) व देव (रेवाड़ी) ने मां दुर्गा, खाटू श्याम, बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में मां दुर्गा, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा सहित अनेक मनमोहन झांकियां दिखाई गई। इसमें मंदिर के पंडित मुकेश जी द्वारा विधि विधान से पूजा कर माता की अखंड ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष गौरव कौशिक, उपाध्यक्ष रामावतार सिंह, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज सहित समस्त कमेटी सदस्य एवम् सोसायटी के भक्तगण मौजूद थे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More