भिवाड़ी के सदर बाज़ार में खोखा व रेहड़ियों में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस ( Bhiwadi Police Station) ने सदर बाज़ार (Sadar Bazar) के पास लकड़ी के खोखों व रेहड़ियों में आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी थाना एसएचओ वीरेंद्रपाल ने बताया कि गत 14 अक्टूबर को सदर बाज़ार के पास 30-40 लकड़ी के खोखे व रेहड़ियों में किसी ने आग लगा दिया था, जिससे सभी रेहड़ियां व उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने स दुकानों में नवरात्रि के लिए लाया गया लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज चेक करके आग लगाने वाले की पहचान किया। भिवाड़ी थाना पुलिस ने गत सोमवार की रात आरोपी यूपी के चंदौली जिले के धीना2 थाना क्षेत्र के रेता हॉल वंशिका सोसायटी ( Vanshika Society) वाड़ी निवासी अंकित कुमार राय पुत्र सुनील कुमार भूमिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आग लगाने के कारणों का पता लगा रही है।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More