भिवाड़ी में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कल होगी बैठक, विभि विभागों के अधिकारी व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी होंगे शामिल

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्र में बढ़ते हुए वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी (NCR) एवं उसके आसपास के क्षेत्र में लागू ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रेप) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अब तक किए गए उपाय की समीक्षा के लिए गुरुवार सुबह बीडा कार्यालय में बैठक होगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि बीडा सीईओ आईएएस श्वेता चौहान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में एडीएम भिवाड़ी के अलावा नगर परिषद, बीडा, रीको प्रथम व द्वितीय यूनिट, सार्वजनिक निर्माण विभाग व राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारी व विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से हो रही है सड़कों की सफाई

भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर परिषद की ओर से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई करवाई जा रही है और रीको की ओर से दमकल वाहन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन सड़कों के किनारे मलबा डालने, खुले में बिल्डिंग मैटीरियल रखने व कबाड़ जलाने के कारण प्रदूषण की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रेप लागू हुए 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक औद्योगिक क्षेत्र में एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More