NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) एवं गुरुकुल संगीत व नृत्य अकादमी (Gurukul Sangeet & Dance Academy) के सहयोग से कलासत्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी. के.साजू ने बताया कि शनिवार की शाम सवा छह बजे एमपीएस के प्रांगण में नृत्य और संगीत (Dance & Music) के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुकुल संगीत और नृत्य अकादमी के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक दीपक ओरोरा एवं डॉक्टर शुभ्रा ओरोरा द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में बृजमोहन परिहार द्वारा गायन, निशित गंगवानी द्वारा तबला, महावीर गंगानी द्वारा पखावज एवं सलीम विश्वकर्मा द्वारा सितार बजाया जाएगा।



Views: 2,451
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



