NCRkhabar@New Delhi. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को 19 उम्मीदवारों वाली तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बसपा से चुनाव जीते विधायक वाज़िब अली, लाखनसिंह मीणा व भाजपा से कांग्रेस में आईं शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने वाज़िब अली को नगर, लाखन सिंह मीणा को करौली व शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। उधर तिजारा विधानसभा क्षेत्र से तीसरी लिस्ट में उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। यहां दो-तीन दिन से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दुर्रू मियां को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर हलचल तेज हो गई थी लेकिन तीसरी लिस्ट में नाम नहीं होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
इनको मिला टिकट
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई तीसरी लिस्ट में तारा नगर से नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा, सूरजगढ़ से श्रवण कुमार, सीकर से राजेंद्र पारीक, बगरू सुरक्षित से गंगा देवी वर्मा, सपोटरा से रमेशचंद मीणा, बांदीकुई से गजराज खटाना, गंगापुर से रामकेश मीणा को टिकट मिला है। इसके अलावा देवली उनियारा से हरीश चंद्र मीणा, मसूदा से राकेश पारीक, पचपदरा से मदन प्रजापत, रेवदर से मोतीराम कोली, झालोद से हीरा लाल दरांगी, सहाड़ा से राजेंद्र त्रिवेदी, केशोरायपाटन से सी एल प्रेमी, बारां अटरू से प्रेम चंद मेघवाल को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट

Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



